पूराचंदवक चौराहा बना ऑटो स्टैड,
पूराचंदवक चौराहा बना ऑटो स्टैड,
जानकारी के लिए बताते चलें चंदवक थाना क्षेत्र के चंदवक चौराहे पर पीकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही अक्सर पिकेट पर अनुपस्थित रहते हैं, जिसका लाभ ऑटो चालक खूब उठा रहे हैं, इनको यातायात से कोई मतलब नहीं रहता, जहां भी चाहते हैं ,बीच सड़क पर ऑटो खड़ा कर सवारी भरने लगते हैं ,यहां तक की टिकेट ड्यूटी के जगह भी यह बेखौफ होकर ऑटो खड़ा कर सवारियां भरते हैं, जिसके कारण आने जाने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, कभी-कभी तो इनके कारण जाम भी लग जाते हैं, यही नहीं इनके कारण दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है, अगर कुछ सिस्टम से चलने वाले ऑटो ड्राइवर इनको समझाने का प्रयास करते हैं तो यह गाली, गुप्ता, व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं ,विडंबना तो यह है ,कि प्रशासन अपनी आंखें मूंदे हुए, अगर जल्द ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना होने से टाला नहीं जा सकता,
क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम
