सीर गोवर्धन के लेखपाल का निजी मुंशी एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार दाखिल-खारिज के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप, एंटी करप्शन टीम ने यूपी कॉलेज गेट के पास की कार्रवाई

वाराणसी। सीर गोवर्धन क्षेत्र के लेखपाल कुन्दन सिंह के निजी मुंशी अशोक कुमार को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि दाखिल-खारिज कराने के एवज में शिकायतकर्ता कमल कांत विक्रम से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने यूपी कॉलेज गेट के पास जाल बिछाया। जैसे ही अशोक कुमार ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से रिश्वत की एक लाख रुपये की रकम और मोबाइल फोन बरामद किया गया। टीम के मुताबिक, मोबाइल में लेखपाल कुन्दन सिंह और अशोक कुमार के बीच रिश्वत के लेनदेन से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली है।

कार्रवाई के दौरान लेखपाल कुन्दन सिंह मौके से फरार हो गया। एंटी करप्शन टीम उसकी तलाश में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights