निधि गुप्ता हत्याकांड
निधि गुप्ता हत्याकांड
25 हजार इनामिया सूफियान पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार, उसे अस्पताल में किया एडमिट
*लखनऊ।* राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में शादी और धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर चौथी मंजिल से धक्का देकर निधि गुप्ता की हत्या करने वाला लव जिहाद का आरोप सूफियान को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिए. सूफियान पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था.
शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के बाद जब पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में सूफियान के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर दुबग्गा इलाके के बरी जंगल में हुई. 16 नवंबर को हुई वारदात के बाद से ही पुलिस और क्राइम ब्रांच उसकी तलाश में जुटी थी. इतना ही नहीं गुरुवार को डीसीपी पश्चिम एस चिनप्पा ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था. उसके बाद आज शुक्रवार को इनपुट के बाद जब बरी जंगल में उसकी घेराबंदी हुई तो उसने तमंचे फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में सूफियान के पैर में गोली लगी है. फिलहाल उसे अस्पताल ले जाया गया है. अब पोलइ उससे पूछताछ करेगी।
डीसीपी पश्चिम एस चिनप्पा ने बताया कि थाना दुबग्गा क्षेत्र में 15 नवंबर से एक मर्डर केस का आरोपी लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी. आज मुखबिर और सर्विलांस के जरिए पता चला कि वह दुबग्गा इलाके के बरी जंगल में छिपा है और अपनी जानकारों से पैसे की डिमांड कर रहा था, ताकि वह प्रदेश छोड़कर भाग सके. जब पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में सूफियान के पैर में गोली लगी है. उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है।
क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम



क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल में पत्रकारों की जरूरत है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें