बिना नीट परीक्षा पास किए फर्जी एडमिशन के मामले में एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई
*बड़ी खबर*
बिना नीट परीक्षा पास किए फर्जी एडमिशन के मामले में एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई
आयुष एडमिशन घोटाला मामले में एसटीएफ ने निलंबित निदेशक डॉ एसएन सिंह, निलंबित प्रभारी अधिकारी शिक्षा निदेशालय, आयुर्वेद सेवाएं डा. उमाकांत यादव, वेंडर कुलदीप सिंह समेत 12 लोगों को किया गिरफ्तार,
बताते चलें की यूपी में आयुष कॉलेजों में पिछले शैक्षिक सत्र-2021 में 891फर्जी छात्रों के एडमिशन का मामला आया था सामने
इस मामले में प्रो. एसएन सिंह ने ही 4 नंवबर को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में डाटा फीडिंग कंपनी और वेंडर कुलदीप समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी कराई थी दर्ज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसटीएफ को सौंप दी थी जांच
एसटीएफ ने जांच शुरू करते हुए 23 कॉलेजों के प्राचार्यों को नोटिस देकर किया था तलब और उनसे भी बारी-बारी चल रही थी पूछताछ
. मामले में जांच होते ही सरकार ने डॉक्टर एसएन सिंह को कर दिया था निलंबित
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मामले में सीबीआई जांच की …. की है सिफरिश