⚡ यूपी में स्मार्ट मीटर पर रोक, बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए स्मार्ट मीटर को लेकर अहम फैसले लिए हैं। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि फिलहाल राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोक दिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक तकनीकी कमेटी बनाई गई है। जब तक कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं दे देती, तब तक स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह बंद रहेगी।
🔔 बिजली कटने से पहले मिलेंगे 5 SMS
अब उपभोक्ताओं को बिजली कटने से पहले 5 लेवल का SMS अलर्ट सिस्टम मिलेगा:
➡ बैलेंस 30% बचने पर
➡ बैलेंस 10% बचने पर
➡ बैलेंस जीरो होने पर
➡ कनेक्शन कटने से एक दिन पहले
➡ कनेक्शन कटने के बाद
💡 बैलेंस खत्म होने पर भी 3 दिन तक बिजली
➡ स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म होने पर भी 3 दिन तक बिजली नहीं कटेगी
➡ या 200 रुपये तक की खपत (2 किलोवाट लोड तक) जारी रहेगी
➡ रविवार और सरकारी छुट्टी के दिन बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा
➡ मीटर कन्वर्जन के लिए 15 + 30 दिन = 45 दिन की राहत
⚙️ साधारण मीटर vs स्मार्ट मीटर
➡ साधारण मीटर: महीने में रीडिंग, बाद में बिल भुगतान
➡ स्मार्ट मीटर: पहले रिचार्ज, फिर बिजली उपयोग
➡ मोबाइल ऐप से रोज की खपत की निगरानी संभव
➡ बैलेंस खत्म होते ही डिजिटल तरीके से सप्लाई बंद/चालू
🌡️ गर्मी को लेकर सख्त निर्देश
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए:
➡ गर्मी में बिजली कटौती न हो
➡ खराब ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जाएं
➡ ढीले तार और स्पार्किंग तुरंत ठीक हो
➡ जिनका कनेक्शन कटा है, उनसे खुद संपर्क कर समस्या सुलझाई जाए
उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि सरकार की पहली प्राथमिकता है और लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।