अयोध्या में भीषण गर्मी से राहत के विशेष इंतजाम, राम पथ पर पानी का छिड़काव

अयोध्या में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
राम पथ सहित प्रमुख मार्गों पर फॉगिंग मशीनों और एंटी-स्मॉग गन के जरिए सरयू नदी के पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। इस पहल से जहां तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है, वहीं सड़कों पर उड़ने वाली धूल भी कम हो रही है।
प्रशासन का कहना है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है, और ऐसे इंतजाम आगे भी लगातार जारी रहेंगे।