बड़ी खबर: अशोक लाहिड़ी बनेंगे नीति आयोग के अगले वाइस-चेयरमैन, सुमन बेरी की लेंगे जगह


पश्चिम बंगाल की राजनीति के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का अगला वाइस-चेयरमैन नियुक्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। वह इस पद पर सुमन बेरी की जगह ले सकते हैं, जिन्होंने मई 2022 में यह जिम्मेदारी संभाली थी।
अशोक लाहिड़ी वर्तमान में पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से विधायक हैं और एक जाने-माने अर्थशास्त्री के रूप में पहचाने जाते हैं। उनका नाम ऐसे समय पर सामने आया है, जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ा राजनीतिक मुकाबला चल रहा है।
लाहिड़ी इससे पहले भारत सरकार में 12वें मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Adviser) रह चुके हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी दिसंबर 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मिली थी और उन्होंने जून 2007 तक इस पद पर कार्य किया। इस दौरान उन्होंने मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी अपनी सेवाएं जारी रखीं।
शिक्षा और करियर की बात करें तो उन्होंने प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी कोलकाता और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। इसके अलावा वे एशियन डेवलपमेंट बैंक, बंधन बैंक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी, वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
इसी के साथ गोबरधन दास का नाम भी चर्चा में है, जिन्हें नीति आयोग का नया सदस्य बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। वह एक वैज्ञानिक हैं और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में इम्यूनोलॉजी के क्षेत्र में कार्य कर चुके हैं, साथ ही IISER भोपाल के निदेशक भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights