……… बड़ी खबरें ………..
..
➡ लखनऊ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता—किसानों की हालत पर उठाए सवाल।
कहा—BJP की नीतियों से किसान परेशान, कागजों में आय दोगुनी, लेकिन जमीनी हकीकत अलग।
खाद, डीजल और बीज महंगे, कर्ज बढ़ रहा, खेती में मुनाफा नहीं।
➡ लखनऊ
महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान तेज।
सपा ने BJP पर पलटवार करते हुए बड़ा होर्डिंग लगाया,
“नारी पूछे सवाल” स्लोगन के साथ अखिलेश और डिंपल यादव की तस्वीरें।
➡ लखनऊ
कल पुलिस लाइन में दीक्षांत समारोह,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल।
DGP राजीव कृष्णा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
➡ लखनऊ
594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण के लिए तैयार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को करेंगे उद्घाटन।
पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को मिलेगा बड़ा बढ़ावा।
➡ लखनऊ
PGI में यूपी का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण,
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों को किया सम्मानित।
कहा—आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था का प्रमाण।
➡ झांसी
होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सख्ती,
DM-SSP ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
➡ रायबरेली
स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में नाराजगी,
बिजली बिल ज्यादा आने का आरोप, मीटर हटाने की मांग।
➡ शामली
सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत,
थार ने बाइक को मारी टक्कर, थानाभवन क्षेत्र की घटना।
➡ मेरठ
दारोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,
NDPS केस में 10 हजार की वसूली का आरोप, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई।
➡ बाराबंकी
मामूली विवाद में युवक की सरेबाजार पिटाई,
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
➡ जालौन
अनोखा बाइक चोर गिरफ्तार,
पुरानी बाइक के बदले उसी मॉडल की नई बाइक चुराई।
➡ कानपुर देहात
खाद्य तेल में मिलावट का बड़ा खुलासा,
कई नामी ब्रांड के नमूने फेल, कुछ में लेड की मात्रा अधिक।
➡ बदायूं
ठेकेदार पर मजदूर की हत्या का आरोप,
मुंबई से शव लाने पर परिजनों का हंगामा।
➡ बहराइच
पुतला दहन के दौरान हादसा,
BJP विधायक अनुपमा जायसवाल झुलसीं, अस्पताल में भर्ती।
➡ पीलीभीत
वन्यजीव शिकार के आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार,
जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी।
➡ अमरोहा
स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं,
DM को सौंपा ज्ञापन, मीटर हटाने की मांग।
➡ अयोध्या
स्मार्ट मीटर से बढ़ी परेशानी,
बिल अधिक आने और तुरंत बिजली कटने की शिकायत।
➡ पश्चिम बंगाल
सीएम योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला—
कहा, “सनातन हमारा गौरव”, बंगाल में अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी।