चूहों ने खा लिए घूस के नोट?’ सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी, महिला अफसर को जमानत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई के दौरान उस समय हैरानी जताई, जब घूस के पैसों को लेकर अजीब दलील दी गई कि “नोट चूहों ने खा लिए।”
इस तर्क पर अदालत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाए और मामले को गंभीरता से लिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस तरह की दलीलों पर असंतोष जताया।
मामले में आरोपित महिला अधिकारी को अदालत ने जमानत दे दी, हालांकि केस की सुनवाई अभी जारी है।