चंदवक में सख्त चेकिंग: स्कूल वाहनों के साथ अन्य वाहन भी चपेट में



जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में एआरटीओ द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में स्कूल वाहनों के साथ-साथ अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान दस्तावेज, फिटनेस, परमिट और यातायात नियमों का पालन न करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया।
अभियान की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई वाहन चालक रास्ता बदलते या वाहन खड़ा करते नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, वहीं नियमों का पालन करने की जागरूकता भी बढ़ेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।