हफ्ते तक गर्मी से राहत, 5 मई तक कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार


नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आगामी एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और 5 मई तक विभिन्न राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में एक के बाद एक सक्रिय हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक मौसम प्रभावित रहेगा। इन सिस्टम के प्रभाव से बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा। बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
दक्षिण भारत के राज्यों में भी मौसम करवट लेगा। 30 अप्रैल से तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्री-मानसून गतिविधियां फिलहाल हीटवेव के असर को कम करेंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights