IIT बॉम्बे परीक्षा केंद्र का CCTV आया सामने, परीक्षा में मोबाइल पर ChatGPT इस्तेमाल करने का आरोप परीक्षा हॉल में मोबाइल चलाते दिखे साहिल, प्रोफेसर ने सीट से उठाकर बाहर ले गए; कुछ देर बाद कमरे में मिला था छात्र का शव


मुंबई। आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के बहुचर्चित मामले में परीक्षा केंद्र का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आया है। बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले परीक्षा हॉल में साहिल मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए नजर आया था। आरोप है कि वह प्रश्नपत्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ChatGPT पर अपलोड कर उसे हल कराने का प्रयास कर रहा था।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, परीक्षा के दौरान साहिल अपनी सीट पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान परीक्षा हॉल में ड्यूटी पर तैनात प्रोफेसर सूर्य नारायण डूला की नजर उस पर पड़ी। आरोप है कि प्रोफेसर साहिल के पास पहुंचे और उसका मोबाइल देखने के बाद उसे सीट से उठने के लिए कहा।

फुटेज के अंतिम हिस्से में प्रोफेसर डूला साहिल को परीक्षा हॉल से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके कुछ ही समय बाद साहिल का शव उसके कमरे में मिलने की बात सामने आई थी।

इस मामले में पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच एजेंसियां घटना से पहले परीक्षा केंद्र में हुई पूरी गतिविधि और उसके बाद की परिस्थितियों की भी पड़ताल कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights