गंभीरपुर थाने पर पूर्व में तैनात पवन कुमार यादव अब हमारे बीच नहीं ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करें

गंभीरपुर थाने पर पूर्व में तैनात पवन कुमार यादव अब हमारे बीच नहीं ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करें ।

 

आज दिनांक 30.04.2026 को रात्रि गस्त के दौरान गोरखपुर मऊ हाइवे पर जनपद मऊ के थाना घोसी क्षेत्र के बनियापार के पास सेकेण्ड मोबाइल सरकारी वाहन नम्बर UP54G0186 में पीछे से एक ट्रेलर द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गयी जिसे उसमें सवार उ0नि0 विनोद कुमार सिंह, हे0का0 प्रितम कुमार यादव, हे0का0 चालक पवन कुमार यादव और पीआरडी ओमप्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनको सीएचसी घोसी लाया गया जहा डॉकटर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मऊ रेफर किये। जिला अस्पताल मऊ में एडमिट कराने के बाद डॉक्टर नें इसीजी करने के बाद हे0का0 चालक पवन कुमार यादव को 02.00 AM मृत घोषित कर दिया मृतक हे0का0 पवन कुमार का पंचायतनामा व परिवारजन को सूचना दे दी गयी है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस दुर्घटना में अन्य घायल पुलिस कर्मियों का जिला अस्पताल उपचार जारी है। घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा उन्हें समुचित चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना एवं चिकित्सकों को बेहतर उपचार हेतु निर्देशित किया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री सुनील कुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक मऊ महोदय द्वारा दिवंगत हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि यह पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।

घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफजौनपुर प्रवीण कुमार गौतम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights