तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, 3-4 मई को असर


नई दिल्ली/चंडीगढ़। उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 3 और 4 मई को बड़े स्तर पर आंधी और बारिश की गतिविधियों की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई स्थानों पर 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज गरज-चमक की घटनाएं भी हो सकती हैं।
5 मई को भी मौसम सक्रिय रहेगा, हालांकि इसकी तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है। इस पूरे दौर में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई से मौसम साफ होने लगेगा, जिसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी।
वहीं 2 मई को दोपहर बाद से रात के बीच कुछ स्थानों पर हल्की आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights