वृंदावन में भव्य चंद्रोदय मंदिर तैयार, जल्द हो सकता है लोकार्पण

मथुरा/वृंदावन। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में देश का सबसे बड़ा, भव्य और ऊंचा चंद्रोदय मंदिर बनकर तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई महीने के अंत में इसका लोकार्पण कर सकते हैं।
करीब 12 वर्षों में तैयार हुए इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 210 मीटर बताई जा रही है, जो दिल्ली स्थित कुतुब मीनार से लगभग तीन गुना अधिक है। यह मंदिर अपनी भव्यता और आधुनिक वास्तुकला के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मंदिर का निर्माण इस्कॉन बेंगलुरु द्वारा कराया गया है, जिसकी कुल लागत करीब 700 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से इस परियोजना को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके शुरू होने के बाद वृंदावन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।