जौनपुर: कानून-व्यवस्था पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का हमला


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का भय समाप्त हो गया है और बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि आए दिन खुलेआम हत्याएं हो रही हैं, जिससे आमजन में डर का माहौल बना हुआ है। श्यामलाल पाल केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महुली, रतनूपुर में स्वर्गीय गंगाजली पाल की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और गरीब महिलाओं को वस्त्र वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुई आज़ाद बिंद की हत्या का जिक्र करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह विफल बताया।
कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, विधायक तूफानी सरोज, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवद्यनाथ पाल, जिला महासचिव आरिफ हबीब समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights