मई से शुरू होगी मकानों की गणना, 21 मई तक स्वयं जनगणना का अवसर


मुजफ्फरनगर: जनगणना के तहत 7 मई से मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य शुरू किया जाएगा, जो 21 मई तक चलेगा। इस दौरान आम नागरिकों को स्वयं जनगणना (Self Enumeration) करने का भी अवसर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी Umesh Mishra ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जनगणना को लेकर किसी भी तरह के भ्रम में न आएं और पूरी ईमानदारी के साथ सही जानकारी प्रदान करें।
प्रशासन द्वारा हर विभाग के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं, ताकि प्रक्रिया व्यवस्थित और सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति से कोई डॉक्यूमेंट, पासवर्ड या ओटीपी नहीं मांगा जाएगा। यदि कोई ऐसा करता है तो सावधान रहें और तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
उन्होंने आश्वासन दिया कि जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सरकारी आंकड़ों के लिए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights