तमिलनाडु में विजय का बड़ा सियासी उभार, राजनीति में नया ‘सुपर स्टार’


चेन्नई: Vijay तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े और चौंकाने वाले उभार के साथ नए “सुपर स्टार” बनकर सामने आए हैं। चुनाव से पहले किए गए उनके वादों और जनता से सीधे जुड़ाव ने उन्हें एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित किया है।
विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा की थी कि उनकी सरकार बनने पर हर लड़की की शादी के लिए 8 ग्राम सोना दिया जाएगा और नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी प्रदान की जाएगी। तमिलनाडु में सोने के प्रति पारंपरिक लगाव को देखते हुए यह वादा खासा प्रभावी साबित होता दिख रहा है।
राज्य की राजनीति में लंबे समय से DMK और AIADMK के बीच मुकाबला होता रहा है, जिससे जनता के पास विकल्प सीमित रहे। ऐसे में इस बार मतदाता नए चेहरे और नई राजनीति की ओर झुकते नजर आए।
एग्जिट पोल्स में जहां अधिकांश एजेंसियों ने विजय की पार्टी को 20 सीटों से कम पर आंका था, वहीं Axis My India के प्रमुख Pradeep Gupta ने 100 से अधिक सीटों का अनुमान जताया था, जो अब रुझानों में सही साबित होता दिखाई दे रहा है।
अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो तमिलनाडु की राजनीति में यह एक ऐतिहासिक बदलाव माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights