पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी नेताओं के हौसले सातवें आसमान पर हैं।

विपक्ष की सबसे कद्दावर नेता Mamata Banerjee और उनकी पार्टी All India Trinamool Congress की करारी हार ने बीजेपी को अब उन राज्यों में भी संभावनाएं तलाशने का मौका दे दिया है, जहां कभी पार्टी की पकड़ बेहद कमजोर मानी जाती थी।
2027 में बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती उत्तर प्रदेश में सत्ता की वापसी की है, लेकिन बंगाल के नतीजों के बाद पार्टी के कई नेताओं ने अब पंजाब फतह करने के भी सपने देखने शुरू कर दिए हैं।
इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव Tajinder Pal Singh Bagga ने बुधवार को X पर एक पोस्ट शेयर किया।
पोस्ट में उन्होंने दो पोस्टर लगाए हैं —
पहले पोस्टर पर लिखा है: “2026 झालमुड़ी”
और दूसरे पोस्टर पर: “2027 मक्के की रोटी, सरसों का साग”
बग्गा के इस पोस्ट को बंगाल जीत के बाद बीजेपी की पंजाब राजनीति की ओर बढ़ती महत्वाकांक्षा के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।