जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश




आज दिनांक 06-05-2026 को जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, कार्य प्रणाली, लंबित प्रकरणों तथा जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
➡️ निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नजारत कक्ष का अवलोकन करते हुए संबंधित एआरके बाबू से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की स्थिति की जानकारी ली तथा समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एलआरसी से वेतन भुगतान प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए स्पष्ट किया कि इसमें किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
➡️ जिलाधिकारी ने आईजीआरएस कक्ष, अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम), न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), भूमि राजस्व अनुभाग, उप जिलाधिकारी न्यायालय सदर, नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लीगल एड क्लिनिक, तहसील विधिक सेवा समिति, रजिस्ट्रार कानूनगो, भूलेख अनुभाग, आपदा प्रबंधन कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय एवं जनगणना कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
➡️ जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक प्राप्त किया जाए।
➡️ इसके अतिरिक्त उन्होंने अपर जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट परिसर की पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाए जाने के निर्देश भी दिए।