दिल्ली में दिनदहाड़े लूट, कारोबारी से 7 तोला सोना छीनकर बदमाश फरार

राजधानी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है।
जॉइंट कमिश्नर ऑफिस के पास एक कारोबारी से बाइक सवार बदमाश करीब 7 तोला सोना लूटकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि कारोबारी सड़क से गुजर रहे थे, तभी अचानक बाइक पर आए बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारा और दो सोने की चेन के साथ पेंडेंट छीन लिया।
कुछ ही सेकंड में आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
फिलहाल बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर है, लेकिन अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।