पश्चिम बंगाल में BJP का नया अध्याय, सुवेंदु अधिकारी होंगे पहले मुख्यमंत्री


पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने ऐलान करते हुए कहा—
“मैं Suvendu Adhikari को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।”
इस घोषणा के साथ ही बंगाल में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।
सुवेंदु अधिकारी अब राज्य में BJP के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि काफी लंबे समय बाद अमित शाह ने खुद किसी राज्य के मुख्यमंत्री चेहरे की औपचारिक घोषणा की है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है, वहीं बंगाल की राजनीति में इसे बड़े सत्ता परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights