जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, वृद्ध को बांधकर नदी में फेंका


उत्तर प्रदेश के Jaunpur के केराकत कोतवाली क्षेत्र स्थित नाउपुर गांव में एक वृद्ध की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है।
आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते 62 वर्षीय बंगाली निषाद को पकड़कर नाव से गहरे पानी में ले जाया गया और नदी में फेंक दिया गया।
परिजनों के मुताबिक, बंगाली निषाद बुधवार शाम बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और जबरन अपने साथ ले गए। देर रात तक घर न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस नाव से गांव से करीब दो किलोमीटर दूर नदी के गहरे हिस्से तक पहुंची, जहां से बंगाली निषाद का शव बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि शव के दोनों हाथ बंधे हुए थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights