द्वारपूजा में बवाल: बाराती-घराती में चली लाठियां, शादी समारोह बना रणक्षेत्र


जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के सिधवन गांव में गुरुवार को एक शादी समारोह के दौरान द्वारपूजा में बाराती और घराती पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब दस लोग घायल हो गए, जबकि दो वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई। दूल्हे की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर (डिहवा) गांव से बारात सिधवन गांव पहुंची थी। जलपान कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन द्वारपूजा के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बाराती और घराती लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए। मारपीट से शादी समारोह में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।
घटना में घराती पक्ष के हर्षित मिश्रा (18), ब्रह्मदेव मिश्रा (40), गोली दुबे (60), गणेश मिश्रा (22) और अर्जुन मिश्रा (32) समेत कई लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि दो से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज भदोही के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
घटना के बाद शादी समारोह में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights