धर्मांतरण के उद्देश्य से युवती को ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, युवती सकुशल बरामद

थाना नई मंडी पुलिस ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने तथा धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से अपने साथ ले जाने के आरोप में समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।