“जल्दी सेवा, पानी कर चल…” वायरल वीडियो से मचा बवाल
“समझा करो साहब, स्टाफ का मामला है…” जैसी बातों वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो नोएडा का है, जहां डायल-112 पीसीआर पर तैनात एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर ऑटो चालक से पैसे मांगता दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद भ्रष्टाचार और पुलिस व्यवस्था को लेकर सोशल media पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इसे भ्रष्टाचार पर “ज़ीरो टॉलरेंस” के दावों पर सवाल खड़ा करने वाला बता रहे हैं।
हालांकि, वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
नोट : यह जानकारी वायरल वीडियो और सोशल मीडिया दावों के आधार पर है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।