जयमाला के दौरान दुल्हन प्रेमी संग फरार, दूल्हे ने साली से की शादी

Jharkhand के पलामू जिले में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब जयमाला की रस्म के दौरान दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, दुल्हन के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और युवती की तलाश शुरू की गई। कई घंटों तक दुल्हन का कोई पता नहीं चला। इस बीच दूल्हे ने बिना शादी किए बारात वापस ले जाने से इनकार कर दिया।
परिवार और रिश्तेदारों की सहमति के बाद दूल्हे का विवाह दुल्हन की बहन यानी उसकी साली से करा दिया गया। सात फेरे होने के बाद बारात विदा हो गई।
बताया जा रहा है कि कुछ घंटे बाद पुलिस ने फरार दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। अब दुल्हन के वापस लौट आने के बाद मामला और उलझ गया है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस और परिवार की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।