तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल AIADMK में फूट, 30 विधायकों के TVK को समर्थन की चर्चा

Tamil Nadu की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। खबर है कि AIADMK के भीतर फूट गहरा गई है और पार्टी के करीब 30 विधायक अभिनेता विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) को समर्थन देने के पक्ष में बताए जा रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में इसे तमिलनाडु की सियासत का बड़ा बदलाव माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, AIADMK के भीतर नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर लंबे समय से असंतोष चल रहा था, जो अब खुलकर सामने आने लगा है।
हालांकि, अभी तक इस मुद्दे पर AIADMK नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। वहीं TVK समर्थक इसे आगामी चुनावों से पहले बड़ा राजनीतिक संकेत मान रहे हैं।
Vijay की पार्टी TVK हाल के समय में तेजी से राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा रही है, जिससे राज्य की राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की चर्चा तेज हो गई