यूपी में ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम पर मंथन मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में लखनऊ में अहम बैठक जारी


Lucknow में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद राज्य सरकार संभावित परिस्थितियों को देखते हुए नई व्यवस्थाओं पर मंथन कर रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने डिजिटल शिक्षा और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने पर जोर दिया था।
मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर चल रही इस बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में ऑनलाइन पढ़ाई को प्रभावी ढंग से लागू करने, प्रशासनिक तैयारियों, तकनीकी व्यवस्थाओं और विभागीय समन्वय पर चर्चा हो रही है।
बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर सकती है। अधिकारियों को संभावित व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए जाने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights