जौनपुर: चौकियां धाम में वाहनों का प्रवेश रोका गया बैरियर लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट, दुकानदारों ने जताया विरोध


Jaunpur के प्रसिद्ध Maa Sheetla Chaukiya Dham में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने नई यातायात व्यवस्था लागू की है। प्रशासन ने चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए बैरियर लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट करना शुरू कर दिया है।
मंगलवार को बड़ागर स्कूल तिराहे के पास बैरियर लगाकर यातायात पुलिस ने चौकियां धाम जाने वाले पुराने मुख्य मार्ग से चार पहिया वाहनों को रोक दिया और उन्हें सोनकर बस्ती चौकीपुर मार्ग से मंदिर के पीछे की ओर भेजा गया। इसके चलते मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही कम हो गई और महंगूपुर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा।
नई व्यवस्था से नाराज दुकानदारों ने विरोध जताते हुए अपनी दुकानें बंद कर दीं। व्यापारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की संख्या कम होने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
दुकानदार नानक यादव, देवानंद, अनुराग श्रीवास्तव, रवि शास्त्री समेत अन्य व्यापारियों ने कहा कि वे अपने यहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था श्रद्धालुओं को उपलब्ध करा रहे हैं, इसके बावजूद प्रशासन वाहनों को उस मार्ग से आने नहीं दे रहा है।
मंगलवार सुबह से ही बैरियर लगाकर वाहनों के प्रवेश को रोका गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं को बैरियर से आगे पैदल ही मंदिर तक जाना पड़ा।
इस मामले में थानाध्यक्ष KK Singh ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights