प्रतीक यादव की मौत पर उठे सवाल, जिम साथी अंकित साहू ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की


लखनऊ। समाजवादी पार्टी संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव की मौत के बाद अब मामले को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रतीक यादव के जिम साथी अंकित साहू ने दावा किया है कि उनके शरीर पर चोट के निशान थे और बॉडी नीली पड़ी हुई थी।
अंकित साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है, जिससे मौत को लेकर संदेह पैदा हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी होती है, तो वह जिम में 80 किलो से लेकर एक कुंटल तक वजन नहीं उठा सकता।
उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव नियमित रूप से जिम करते थे और काफी फिट दिखाई देते थे। ऐसे में केवल फेफड़ों की बीमारी को मौत का कारण बताना कई सवाल खड़े करता है।
अंकित साहू ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। वहीं, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights