प्रतीक यादव लंबे समय से लीवर और फेफड़ों की बीमारी से थे पीड़ित, कई बार मेदांता अस्पताल में कराया गया था भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव लंबे समय से लीवर और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कई बार लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य में गिरावट आने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट किया जाता था और हालत में सुधार होने के बाद एक-दो दिन के भीतर डिस्चार्ज कर दिया जाता था। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज लगातार चल रहा था।
इधर, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ ही देर में उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए ले जाया गया, जहां समर्थकों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।