भाजपा नेत्री अनीता श्रीवास्तव बनीं श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद भारत की राष्ट्रीय सचिव

जौनपुर/लखनऊ। Anita Srivastava को श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद भारत का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष Swami Chakrapani Maharaj के निर्देशन में की गई।
इसकी जानकारी परिषद के उत्तर प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष Rajesh Srivastava ने दी।
रायबरेली निवासी अनीता श्रीवास्तव भाजपा की सक्रिय नेत्री और अधिवक्ता हैं। वह रायबरेली सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भी रह चुकी हैं तथा सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
हाल ही में उनकी टीम द्वारा रायबरेली में आयोजित भगवान चित्रगुप्त कथा कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिसकी क्षेत्र में व्यापक चर्चा हुई।
परिषद के पदाधिकारियों के अनुसार संगठन का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना, युवाओं को सही दिशा देना, पर्यावरण संरक्षण, नारी सम्मान और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।
अनीता श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।