मंत्री की गाड़ी के सामने लेटी मृतक शनि की मां, बोलीं- एक सप्ताह बाद भी नहीं मिला न्याय


जौनपुर। सरायखाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में सड़क हादसे में मृत युवक शनि राजभर के घर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री Om Prakash Rajbhar के सामने गुरुवार को भावुक दृश्य देखने को मिला।
मंत्री जब शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर वापस लौट रहे थे, तभी मृतक शनि की मां अचानक उनकी गाड़ी के सामने सड़क पर लेट गईं और रोते-बिलखते हुए न्याय की मांग करने लगीं।
महिला ने आरोप लगाया कि घटना को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कई अधिकारी और नेता परिवार से मिलने आए और आश्वासन देकर चले गए, लेकिन अब तक इंसाफ नहीं मिला।
मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को समझाने और संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार न्याय की गुहार लगाती रहीं।
इस दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद तथा न्याय दिलाने का भरोसा दिया। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक भावुक माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights