मैगी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ी

गोरखपुर। जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव गांव में मैगी खाने के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के 8 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि सभी लोगों ने पहले मैगी खाई और उसके बाद तरबूज खाया। कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी, घबराहट और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में सभी का उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम मामले की जांच कर रही है और फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।