पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए भाजपा विधायक का अनोखा तरीका, खरीदे चार ई-रिक्शा


रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर से भाजपा विधायक Akash Saxena इन दिनों अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विधायक ने करीब 5.20 लाख रुपये में चार ई-रिक्शा खरीद लिए हैं।
अब विधायक का काफिला भी पूरी तरह बदला-बदला नजर आ रहा है। एक ई-रिक्शा में स्वयं विधायक और एक गार्ड सवार रहते हैं, जबकि बाकी तीन ई-रिक्शों में उनकी सुरक्षा टीम आगे-पीछे चलती है।
वाई प्लस सुरक्षा के साथ चल रही यह “ई-रिक्शा रैली” इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी इस अनोखे काफिले की तस्वीरें और चर्चाएं तेजी से वायरल हो रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक का यह प्रयोग अलग और आकर्षक जरूर है। कई लोग इसे ईंधन बचत और प्रदूषण कम करने की दिशा में सकारात्मक पहल मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights