प्रतीक यादव की वसीयत को लेकर चर्चाएं तेज, बेटियों के नाम बताई जा रही करोड़ों की संपत्ति


लखनऊ। समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के पुत्र Prateek Yadav को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि अपर्णा यादव से विवाद के बाद प्रतीक यादव ने अपनी करोड़ों की संपत्ति वसीयत के जरिए अपनी दोनों बेटियों के नाम कर दी थी।
चर्चाओं के मुताबिक वसीयत में लखनऊ स्थित करीब 22 बीघा कृषि भूमि, कैंट क्षेत्र की एक बड़ी इमारत और कुछ रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स का उल्लेख बताया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि संपत्ति पर 27 वर्षों तक बिक्री या हस्तांतरण पर रोक की शर्त रखी गई है।
हालांकि इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार की ओर से भी इस संबंध में सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।
बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव ने यह फैसला अपनी बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया था। वहीं सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights