उत्तर प्रदेश में EVM से हो सकते हैं पंचायत चुनाव


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से कराने की तैयारी शुरू हो गई है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो प्रदेश में पहली बार ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव EVM के जरिए कराए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग इस संबंध में तैयारियों और तकनीकी पहलुओं पर मंथन कर रहा है। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।
इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश के उप निर्वाचन आयुक्त PCS शेरी ने भी संकेत दिए हैं कि पंचायत चुनाव में EVM के इस्तेमाल को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है।
अब तक उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव पारंपरिक बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाते रहे हैं। EVM लागू होने पर मतगणना प्रक्रिया में तेजी आने और विवाद कम होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला और आधिकारिक घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से की जानी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights