सुप्रीम कोर्ट में सप्ताह में दो दिन होगी ऑनलाइन सुनवाई


नई दिल्ली। Supreme Court of India ने अदालत की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए सप्ताह में दो दिन पूरी तरह ऑनलाइन सुनवाई करने का निर्णय लिया है। अब सोमवार और शुक्रवार को मामलों की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से होगी।
नई व्यवस्था के तहत इन दोनों दिनों में वकीलों और याचिकाकर्ताओं को अदालत में शारीरिक रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को अदालत का कामकाज हाइब्रिड मोड में संचालित किया जाएगा, जिसमें पक्षकार और अधिवक्ता ऑनलाइन या प्रत्यक्ष उपस्थिति में से किसी भी विकल्प को चुन सकेंगे।
बताया जा रहा है कि यह निर्णय ईंधन की बचत, अनावश्यक यात्रा कम करने और डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री के विभिन्न अनुभागों में 50 प्रतिशत तक कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन “वर्क फ्रॉम होम” की अनुमति भी दी गई है।
इसके अलावा ईंधन की बचत सुनिश्चित करने के लिए न्यायाधीशों ने आपसी सहमति से कार पूलिंग अपनाने का भी निर्णय लिया है। यह कदम कार्यकुशलता बढ़ाने और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights