40 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार


हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर खादर क्षेत्र में तैनात सहायक चकबंदी अधिकारी जयवीर सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी किसानों के कार्य कराने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। एक किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी अधिकारी सहारनपुर जिले में भी कई वर्षों तक तैनात रह चुका है। नानौता क्षेत्र में चकबंदी के दौरान भी उस पर रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके थे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी अधिकारी आलीशान कोठियों और कई संपत्तियों का मालिक बताया जाता है। गिरफ्तारी के बाद अब उसकी संपत्तियों और आय के स्रोतों की भी जांच की संभावना जताई जा रही है।
एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights