प्रदेश की बड़ी खबरें: CM योगी आज अनुदेशक सम्मान समारोह में होंगे शामिल, लखनऊ विश्वविद्यालय का प्रोफेसर गिरफ्तार

लखनऊ
Yogi Adityanath आज लोकभवन में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। शाम 4 बजे होने वाले कार्यक्रम में डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya और Brajesh Pathak भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा चेक वितरण भी किया जाएगा।
लखनऊ
University of Lucknow के जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह को हसनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ऑडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में चर्चा तेज है।
सुल्तानपुर
Om Prakash Rajbhar आज अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के बाद वह लखनऊ रवाना होंगे।
बलरामपुर
सादुल्लाह नगर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि सिर पर चैन स्पॉकेट मारकर हत्या की गई थी।
हापुड़
एटीएम के बाहर लूट और मारपीट की घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
हापुड़
अतुल हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जमीनी विवाद में अतुल की गोली मारकर हत्या की गई थी। थाना पिलखुआ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद आरोपियों से पूछताछ जारी है।
अलीगढ़
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में चोरी करते पकड़े गए युवक ने खुद का गला काटने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
हापुड़
Trilok Tyagi आज आरएलडी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री Anil Kumar की भी मौजूदगी रहेगी।
हापुड़
सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर को अज्ञात बदमाश द्वारा फोन पर गोली मारने की धमकी दी गई है। गढ़ कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहराइच
नानपारा कोतवाली क्षेत्र में शादी वाले घर में चोरी का प्रयास हुआ। दीवार फांदकर घर में घुसे दो चोर कमरे से बक्सा और बैग ले जाते सीसीटीवी में कैद हुए। महिलाओं के शोर मचाने पर दोनों फरार हो गए।
हापुड़
व्यापारी के साथ 10.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि वाहनों के वजन में हेराफेरी कर ठगी की गई। थाना धौलाना में सत्यम, अदनान समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
हापुड़
बहन के घर आए युवक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने विक्की और प्रेमचंद के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला बैंक कॉलोनी क्षेत्र का है।
मुजफ्फरनगर
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में आबिद नामक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी पर 30 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। थाना तितावी क्षेत्र में हुई कार्रवाई में तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई।
इटावा
मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी नितिन ने साक्ष्य जुटाने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में उसके पैर में गोली लगी। मामला बढ़पुरा थाना क्षेत्र का है।
झांसी
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 165 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। साथ ही 400 किलो लहन नष्ट किया गया। कई गांवों में दबिश देकर तीन अभियोग दर्ज किए गए।
हापुड़
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में दो घरों में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। चोर लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।
रायबरेली
सरेनी थाना क्षेत्र में मां द्वारा बेटे-बेटी को खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।
गोरखपुर
Yogi Adityanath के गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन है। मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।