यूपी में ‘रीलबाज’ पुलिसकर्मियों पर सख्ती की तैयारी, ADG अमिताभ यश ने जारी किए कड़े निर्देश


उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। Amitabh Yash ने इस संबंध में सभी जिलों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
एसटीएफ चीफ एवं अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने स्पष्ट कहा है कि सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले पुलिस अधिकारी और जवान किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान या वर्दी में अनुचित तरीके से रील और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा।
जारी निर्देशों में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान करने को कहा गया है, जो सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे हैं। साथ ही उनके खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय का मानना है कि सोशल मीडिया पर बढ़ती ‘रीलबाजी’ से विभाग की छवि प्रभावित हो रही है और इससे पुलिस अनुशासन पर भी असर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए अब नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights