उल्हासनगर में महिलाओं के साथ अमानवीयता, अर्धनग्न कर चप्पलों की माला पहनाकर निकाला जुलूस


महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कैंप-3 इलाके में कथित रंजिश के चलते दबंगों ने एक ही परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता की।
आरोप है कि महिलाओं के बाल काटे गए, उनके कपड़े फाड़ दिए गए और गले में जूते-चप्पलों की माला डालकर उन्हें सड़क पर घुमाया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights