कानपुर में होटल के बाहर बाइक हटाने को लेकर विवाद, युवती और युवक के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल
कानपुर में होटल के बाहर खड़ी बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती और युवक के बीच जमकर कहासुनी होती दिखाई दे रही है। बहस के दौरान दोनों पक्षों की ओर से अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।