उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार


देशभर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। प्रयागराज और मुरादाबाद में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की चर्चा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है।
वाराणसी, बांदा, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर, झांसी और फतेहपुर समेत प्रदेश के 33 से अधिक जिलों में तेज लू और गर्म हवाओं का असर देखा जा रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights