केराकत में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, परिवार में मचा कोहराम


Kerakat क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सोमवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान प्रिंस कुमार पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह करीब दो माह पहले गुजरात से अपने गांव लौटा था और अपने भाइयों व दादा-दादी के साथ रह रहा था।
परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह मकान की दूसरी मंजिल पर उसका शव साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights