डुबारे एलिफेंट ट्रेनिंग सेंटर में हादसा, महिला पर्यटक की मौत
Dubare Elephant Camp में हाथियों को नहलाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, कावेरी नदी किनारे कंचन और मार्तंड नाम के हाथियों को नहलाने के लिए लाया गया था, तभी अचानक एक हाथी ने दूसरे पर हमला कर दिया।
इस दौरान पास में मौजूद एक महिला पर्यटक हाथियों की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हमले में घायल हुए एक हाथी ने भी बाद में दम तोड़ दिया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच की जा रही है।