पश्चिम बंगाल फायरिंग और ब्लास्ट मामले के तीन मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार


पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुए फायरिंग और ब्लास्ट मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। Mumbai Crime Branch की कक्ष-6 टीम ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन आरोपियों को मुंबई के देवनार इलाके से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, 7 मई 2026 को Shibpur Police Station क्षेत्र में फायरिंग और विस्फोट की घटना हुई थी। घटना के बाद आरोपी फरार होकर मुंबई पहुंच गए थे।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मामले का मुख्य सूत्रधार भी शामिल है।
इसके बाद सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए शिबपुर थाना, हावड़ा पुलिस की टीम को सौंप दिया गया है।
इस कार्रवाई को मुंबई और पश्चिम बंगाल पुलिस के बेहतर समन्वय की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights