CM योगी का बड़ा निर्देश: भीषण गर्मी में यूपी में नहीं होगी बिजली कटौती, अधिकारियों को सख्त आदेश


लखनऊ। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की अध्यक्षता में हुई 5KD बैठक में प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बिजली व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरतने को कहा।
बैठक में प्रदेश की बढ़ती बिजली मांग और आपूर्ति व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पीक बिजली मांग 30,339 मेगावाट तक पहुंच चुकी है, इसके बावजूद बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने, ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने और फीडरवार जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और हेल्पलाइन सिस्टम को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलब्ध कराने और बिजली कटौती की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी में आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और बिजली आपूर्ति व्यवस्था हर हाल में सुचारु रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights