जौनपुर में दबंगई का VIDEO वायरल: युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र में दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मामला नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 का है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।